Latest news
ਪ੍ਰਸਿੱਧ ਬਾਡੀ ਬਿਲਡਰ ਵਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਘੁੰਮਣ ਦੇ ਨਾਮ ‘ਤੇ ਡੀ.ਸੀ. ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਰੈਜ਼ਿਡੈਂਸ ਪਾਰਕ ਦਾ ਨਾਂਕਰਨ, ਵ... ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਸਵੈਮ ਸੇਵਕ ਸੰਘ (ਆਰ.ਐੱਸ.ਐੱਸ.) ਨੇ ਪਿਛਲੇ 100 ਸਾਲਾਂ ਵਿੱਚ ਰਾਸ਼ਟਰ ਨਿਰਮਾਣ ਵਿੱਚ ਮਹੱਤਵਪੂਰਨ ਭੂਮਿਕਾ ਨਿਭਾ... पूर्व संसदीय सचिव कृष्ण देव भंडारी के अथक प्रयासों से पटाखा व्यापारियों की समस्या का हुआ समाधान ਮੁਸਲਿਮ ਭਾਈਚਾਰੇ ਦੀ ਨਾਰਾਜ਼ਗੀ 'ਤੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਸਰਗਰਮ, ਹਾਫਿਜ਼ ਤਹਿਸੀਨ ਅਹਿਮਦ ਅਤੇ ਐਡਵੋਕੇਟ ਨਈਮ ਖਾਨ ਦੀ ਬੰਦ ਕਮਰੇ ਵ... ਇੱਕ ਗਿਣੀ ਮਿਥੀ ਸਾਜਿਸ਼ ਤਹਿਤ ਭਾਈ ਸੰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਟਾਰਗੇਟ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਇੱਕ ਗਿਣੀ ਮਿਥੀ ਸਾਜਿਸ਼ ਤਹਿਤ ਭਾਈ ਸੰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਟਾਰਗੇਟ ਕੀਤਾ ਗਿਆ सैकड़ों भाजपा समर्थकों ने पुलिस धक्केशाही के खिलाफ विशाल धरना लगाया ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਪ੍ਰਤੀ ਏਕੜ 80 ਹਜਾਰ ਰੁਪਏ ਦਾ ਮੁਆਵਜ਼ਾ ਮ੍ਰਿਤਕਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ 25-25 ਲੱਖ ਦਿੱਤੇ ਜਾਣ बाढ़ पीड़ितों के लिए केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए 12000 करोड रुपए के आप सरकार के घोटाले के खिलाफ भाजप... ਸ. ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਦੀ ਫੇਰੀ ਨੇ ਦਰਿਆ ਸੱਤਲੁਜ ਦੇ ਬੰਨ੍ਹ ਤੇ ਸੇਵਾ ਕਰ ਰਹੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵਿੱਚ ਜੋਸ਼ ਭਰਿਆ: ਬਲਦੇਵ ਸਿ...
हरियाणा की ट्रैफिक पुलिस से भिड़ी पंजाब की महिला, चालान पर मचाया हाईवोल्टेज ड्रामा - A woman from punjab clashed with haryana traffic police, create high voltage drama over challan

हरियाणा की ट्रैफिक पुलिस से भिड़ी पंजाब की महिला, चालान पर मचाया हाईवोल्टेज ड्रामा – A woman from punjab clashed with haryana traffic police, create high voltage drama over challan

हरियाणा के सिरसा में एक ट्रैफिक चालान के चलते हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जिसमें पंजाब की एक महिला ने ट्रैफिक पुलिस से बहस के दौरान पीसीआर वैन की चाबी तक निकाल ली।

जानकारी के मुताबिक, पंजाब निवासी महिला अपने परिवार के साथ राजस्थान के गोगामेड़ी जा रही थी। परिवार करीब 20-25 लोगों के साथ एक पिकअप गाड़ी में सफर कर रहा था, जिसमें दो-स्तरीय (2 स्टोरी) अस्थायी संरचना बनाई गई थी। जैसे ही यह गाड़ी सिरसा शहर के सुभाष चौक पहुंची, ट्रैफिक पुलिस ने ओवरलोडिंग और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के चलते 9,000 रुपये का चालान काट दिया।

चालान पर महिला और उसके परिवार के अन्य सदस्य भड़क गए और मौके पर ही पुलिस से बहस शुरू हो गई। इस दौरान महिला ने पुलिस की पीसीआर गाड़ी की चाबी निकाल ली और पुलिसकर्मी बार-बार उससे चाबी वापस करने की गुहार लगाते रहे। लेकिन महिला ने चाबी को गाड़ी के बोनट पर फेंक दिया।

इस घटनाक्रम के बाद ट्रैफिक पुलिस ने स्थानीय थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक, परिवार एक कमर्शियल वाहन में ओवरलोडिंग कर यात्रा कर रहा था, जो नियमों का उल्लंघन है।

घटना के तूल पकड़ने पर मामला थाने तक पहुंचा, जिसके बाद महिला और उसके परिजनों ने पुलिसकर्मियों से माफी मांगी और भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने का आश्वासन दिया।

 

हरियाणा की ट्रैफिक पुलिस से भिड़ी पंजाब की महिला, चालान पर मचाया हाईवोल्टेज ड्रामा –

A woman from punjab clashed with haryana traffic police, create high voltage drama over challan

Scroll to Top