Latest news
ਪ੍ਰਸਿੱਧ ਬਾਡੀ ਬਿਲਡਰ ਵਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਘੁੰਮਣ ਦੇ ਨਾਮ ‘ਤੇ ਡੀ.ਸੀ. ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਰੈਜ਼ਿਡੈਂਸ ਪਾਰਕ ਦਾ ਨਾਂਕਰਨ, ਵ... ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਸਵੈਮ ਸੇਵਕ ਸੰਘ (ਆਰ.ਐੱਸ.ਐੱਸ.) ਨੇ ਪਿਛਲੇ 100 ਸਾਲਾਂ ਵਿੱਚ ਰਾਸ਼ਟਰ ਨਿਰਮਾਣ ਵਿੱਚ ਮਹੱਤਵਪੂਰਨ ਭੂਮਿਕਾ ਨਿਭਾ... पूर्व संसदीय सचिव कृष्ण देव भंडारी के अथक प्रयासों से पटाखा व्यापारियों की समस्या का हुआ समाधान ਮੁਸਲਿਮ ਭਾਈਚਾਰੇ ਦੀ ਨਾਰਾਜ਼ਗੀ 'ਤੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਸਰਗਰਮ, ਹਾਫਿਜ਼ ਤਹਿਸੀਨ ਅਹਿਮਦ ਅਤੇ ਐਡਵੋਕੇਟ ਨਈਮ ਖਾਨ ਦੀ ਬੰਦ ਕਮਰੇ ਵ... ਇੱਕ ਗਿਣੀ ਮਿਥੀ ਸਾਜਿਸ਼ ਤਹਿਤ ਭਾਈ ਸੰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਟਾਰਗੇਟ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਇੱਕ ਗਿਣੀ ਮਿਥੀ ਸਾਜਿਸ਼ ਤਹਿਤ ਭਾਈ ਸੰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਟਾਰਗੇਟ ਕੀਤਾ ਗਿਆ सैकड़ों भाजपा समर्थकों ने पुलिस धक्केशाही के खिलाफ विशाल धरना लगाया ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਪ੍ਰਤੀ ਏਕੜ 80 ਹਜਾਰ ਰੁਪਏ ਦਾ ਮੁਆਵਜ਼ਾ ਮ੍ਰਿਤਕਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ 25-25 ਲੱਖ ਦਿੱਤੇ ਜਾਣ बाढ़ पीड़ितों के लिए केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए 12000 करोड रुपए के आप सरकार के घोटाले के खिलाफ भाजप... ਸ. ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਦੀ ਫੇਰੀ ਨੇ ਦਰਿਆ ਸੱਤਲੁਜ ਦੇ ਬੰਨ੍ਹ ਤੇ ਸੇਵਾ ਕਰ ਰਹੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵਿੱਚ ਜੋਸ਼ ਭਰਿਆ: ਬਲਦੇਵ ਸਿ...
गोवंश तस्करी का भंडाफोड़, ट्रक समेत दो तस्कर गिरफ्तार, 18 गाय बरामद - Cow smuggling racket busted, two smugglers arrested along with truck, 18 cows recovered

गोवंश तस्करी का भंडाफोड़, ट्रक समेत दो तस्कर गिरफ्तार, 18 गाय बरामद – Cow smuggling racket busted, two smugglers arrested along with truck, 18 cows recovered

पंजाब के बठिंडा-श्री अमृतसर साहिब नेशनल हाईवे पर पुलिस ने गोवंश तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गो रक्षा दल की शिकायत पर जिला पुलिस ने गांव चंदबाजा के पास गोवंश से भरे एक ट्रक को पकड़ा और दो तस्करों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, इस ट्रक में 18 गायों को भरकर जम्मू-कश्मीर ले जाया जा रहा था। आरोपियों की पहचान उधमपुर निवासी मुख्तियार अहमद और जम्मू निवासी लाल खान के रूप में हुई है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

गो रक्षा दल के प्रदेश महासचिव महंत गरीबदास ने पुलिस को सूचना दी थी कि एक गिरोह इलाके में छोड़ी गई गायों को ट्रकों में भरकर जम्मू-कश्मीर में भेज रहा है, जहां उनका वध कर मांस बेचा जाता है। इसी आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और तस्करों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

गो रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह और प्रदेश महासचिव महंत गरीबदास ने कहा कि पंजाब में बड़े पैमाने पर गो तस्करी हो रही है। उन्होंने राज्य सरकार से इस पर सख्त कानून लाने की मांग की।

इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी गुरमेल सिंह उर्फ बब्बू, उसके बेटे जगमीत सिंह उर्फ मोना और तीन अन्य लोगों को नामजद किया है। गांव कलेर पुलिस चौकी प्रभारी हरदेव सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

पकड़े गए ट्रक में से 18 गायों को सुरक्षित गोशाला भेज दिया गया है। पुलिस और गो रक्षा दल का कहना है कि वे इस मामले में पूरी सख्ती बरतेंगे ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

 

गोवंश तस्करी का भंडाफोड़, ट्रक समेत दो तस्कर गिरफ्तार, 18 गाय बरामद –

Cow smuggling racket busted, two smugglers arrested along with truck, 18 cows recovered

Scroll to Top