*जालंधर भाजपा शहरी ने आपातकाल के 50 साल पूरा होने पर काला दिवस मनाया*
*आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय– मनोरंजन कालिया
*
*आपातकाल कोई मजबूरी नहीं,बल्कि सत्ता की भूख और तानाशाही मानसिकता का परिणाम–मनोरंजन कालिया*
जलांधर ( )भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री अमरजीत सिंह गोल्डी और जिला उपाध्यक्ष मनीष विज की अध्यक्षता में 25 जून 1975 के आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर भाजपा कार्यालय शीतला माता मंदिर में काला दिवस के रूप में मनाया गया।इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मनोरंजन कालिया, पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी,रवि महिन्द्रू और सुभाष सूद विशेष रूप से उपस्थित हुए।इस मौके पर मनोरंजन कालिया ने आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र की हत्या की थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता बचाने के लिए लोगों की स्वतंत्रता को कुचला बल्कि लाखों निर्दोष नागरिकों को जेल में डाल दिया था।उन्होंने कहा कि आपातकाल कोई मजबूरी नहीं,बल्कि सत्ता की भूख और तानाशाही मानसिकता का परिणाम था। उन्होंने कहा कि 21 महीनों तक चले इस दमनकाल ने देश के लोकतांत्रिक ढांचे को हिला कर रख दिया था। उन्होंने कहा कि आपातकाल का विरोध केवल राजनीतिक नहीं,बल्कि देश की आत्मा को बचाने का संघर्ष था।मनोरंजन कालिया ने कहा कि जब राष्ट्र की स्मृति कमजोर हो जाती है,तो इतिहास खुद को दोहराने लगता है इसलिए युवाओं को 1975 की घटनाओं के बारे में जानना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस लोकतंत्र की रक्षा का दावा करती है,जबकि इतिहास गवाह है कि उसी पार्टी ने भारतीय लोकतंत्र को आपातकाल की आग में झोंक दिया था।इस मौके पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष भूपिंदर कुमार,जिला सचिव मीनू शर्मा,जिला आईटी सेल अध्यक्ष दीपाली बागड़िया,किशन लाल शर्मा,अजमेर सिंह बादल,शमा आशीष सहगल, राजेश मल्होत्रा,मनीष बल, दिनेश खन्ना आदि उपस्थित थे।

