Latest news
ਨਿਤਿਨ ਨਵੀਨ ਦਾ ਭਾਰਤੀ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ ਦਾ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਣਨ ਨਾਲ ਦੇਸ਼ ਭਰ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਚ ਭਾਰੀ ਉਤਸ਼ਾਹ : ਰਾਜੇਸ਼ ਬ... ਨਸ਼ਿਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਜਲੰਧਰ ਦਿਹਾਤੀ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਸਖ਼ਤ ਐਕਸ਼ਨ — ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਭਰ ਵਿੱਚ CASO ਆਪਰੇਸ਼ਨ ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰੈੱਸ ਕਲੱਬ ਦੇ ਵਿਹੜੇ ਅੱਜ ਨਵੀਂ ਚੁਣੀ ਟੀਮ ਦਾ ਕਲੱਬ ਦੇ ਜਨਰਲ ਮੈਨੇਜ਼ਰ ਵੱਲੋਂ ਹੋਇਆ ਰਸਮੀ ਸਵਾਗਤ ਭਾਜਪਾ ਪੰਜਾਬ ਬਲਾਕ ਕਮੇਟੀ ਅਤੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪਰਿਸ਼ਦ ਚੋਣਾਂ ਆਪਣੇ ਚੋਣ ਨਿਸ਼ਾਨ ‘ਤੇ ਲੜੇਗੀ ਤਰਨਤਾਰਨ ਉਪ ਚੋਣ ਵਿੱਚ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਇਤਿਹਾਸਕ ਜਿੱਤ: 2027 ਦੀਆਂ ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਲਈ ਇੱਕ ਸਪੱਸ਼ਟ ਸੰਕ... बिहार फतेह पर जालंधर भाजपा शहरी ने पटाके फोड़ लड्डू और जलेबियां बांट जश्न मनाया ਪ੍ਰਸਿੱਧ ਬਾਡੀ ਬਿਲਡਰ ਵਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਘੁੰਮਣ ਦੇ ਨਾਮ ‘ਤੇ ਡੀ.ਸੀ. ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਰੈਜ਼ਿਡੈਂਸ ਪਾਰਕ ਦਾ ਨਾਂਕਰਨ, ਵ... ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਸਵੈਮ ਸੇਵਕ ਸੰਘ (ਆਰ.ਐੱਸ.ਐੱਸ.) ਨੇ ਪਿਛਲੇ 100 ਸਾਲਾਂ ਵਿੱਚ ਰਾਸ਼ਟਰ ਨਿਰਮਾਣ ਵਿੱਚ ਮਹੱਤਵਪੂਰਨ ਭੂਮਿਕਾ ਨਿਭਾ... पूर्व संसदीय सचिव कृष्ण देव भंडारी के अथक प्रयासों से पटाखा व्यापारियों की समस्या का हुआ समाधान ਮੁਸਲਿਮ ਭਾਈਚਾਰੇ ਦੀ ਨਾਰਾਜ਼ਗੀ 'ਤੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਸਰਗਰਮ, ਹਾਫਿਜ਼ ਤਹਿਸੀਨ ਅਹਿਮਦ ਅਤੇ ਐਡਵੋਕੇਟ ਨਈਮ ਖਾਨ ਦੀ ਬੰਦ ਕਮਰੇ ਵ...
मंडला में हॉक फोर्स ने दो महिला नक्सलियों को मार गिराया - Hawk force killed two female naxalites in mandla

मंडला में हॉक फोर्स ने दो महिला नक्सलियों को मार गिराया – Hawk force killed two female naxalites in mandla

मध्य प्रदेश के मंडला जिले के बिछिया थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह हॉक फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो इनामी महिला नक्सली मारी गईं। दोनों पर 14-14 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इस मुठभेड़ के दौरान अन्य नक्सलियों के घायल होने की संभावना जताई जा रही है। हॉक फोर्स की टीम अब भी इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहा है।

बालाघाट रेंज के आईजी संजय कुमार के अनुसार, हॉक फोर्स की टीम जब मंडिदादर और गंहेदिदायर के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चला रही थी, तब नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में लगभग एक घंटे तक दोनों ओर से गोलीबारी चली। इसके बाद नक्सली पीछे हट गए।

सर्चिंग के दौरान हॉक फोर्स को दो महिला नक्सलियों के शव मिले। उनके पास से फायर आर्म्स, एसएलआर राइफल और अन्य सामग्री बरामद की गई है। सुरक्षा बलों को संदेह है कि कई नक्सली गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनकी तलाश अभी जारी है।

मंडला पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने बताया कि मुठभेड़ में मारी गई दोनों महिला नक्सलियों की पहचान ममला और प्रमिला के रूप में हुई है। ये दोनों लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में शामिल थीं और उन पर 14-14 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने इस मुठभेड़ को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर बयान जारी किया। उन्होंने लिखा, मंडला जिले के बिछिया थाना अंतर्गत घने जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में हॉक फोर्स के जवानों ने 14-14 लाख की दो इनामी महिला नक्सलियों को ढेर कर हथियार, एसएलआर राइफल और अन्य सामग्री बरामद की है। इस वीरता और शौर्य के लिए मैं सुरक्षा बल के सभी जवानों का अभिनंदन करता हूं। निश्चित रूप से इस सफलता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के नेतृत्व में मार्च 2026 तक भारत को नक्सल समस्या से पूर्णतः मुक्त करने के संकल्प को गति मिलेगी।

सरकार का लक्ष्य मार्च 2026 तक भारत को नक्सलवाद से मुक्त करना है। इस अभियान में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में लगातार सुरक्षा बलों द्वारा नक्सल विरोधी अभियान तेज किए जा रहे हैं।

मंडला जिला, बालाघाट और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाके में आता है, जहां नक्सली अपनी गुप्त गतिविधियों को अंजाम देते रहे हैं। लेकिन हाल के वर्षों में सुरक्षा बलों की सख्त कार्रवाई के कारण नक्सलियों की गतिविधियां कमजोर पड़ रही हैं।

 

मंडला में हॉक फोर्स ने दो महिला नक्सलियों को मार गिराया –

Hawk force killed two female naxalites in mandla

Scroll to Top